दक्षिण फ्रांस के शोधकर्ताओं ने दक्षिण फ्रांस के पुरातात्विक स्थल आबरी डू मरास में 40000 साल पहले निएंडरथल काल का एक पौराणिक धागा प्राप्त हुआ है एवं वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह इंसानों के पूर्वज होमोसेपियन की तुलना में कम समझदार थे ।

उन्होंने बताया कि निएंडरथल के पास प्राथमिक गणित की समझ थी जिसके मदद से वे फाइबर के भी धागे बना सकते थे यह धागा सबसे प्राचीन माना जा रहा है धागे का जो टुकरा प्राप्त हुआ है वह तीन गोलों से मुड़ा हुआ है जब वैज्ञानिकों द्वारा इसे माइक्रोस्कोप से देखा गया तो पता चला कि यह फाइबर के रेसे से शंकुधर वृक्ष के पेड़ से बनाए गए हैं एवं उससे यह भी पता चलता है कि इंसानों के पूर्वजों को पेड़ों के विकास के बारे में घनिष्ठ ज्ञान था।