कोरोना के प्रकोप से विश्व भर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है एवं लोग कोरोना से बचने के लिए कई तरह के उपाय अपना रहे हैं ऐसा ही एक उपाय हापुड़ के जिला बार के अधिवक्ता ने अपनाया है बता दें कि लॉक डाउन के कारण एवं कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण सभी काम ठप पड़े हैं

जिसके बाद उन्हें दिन भर घर पर खाली बैठना अच्छा नहीं लगा तो वे अपने गांव चले गए एवं गांव के ही पास के जंगल में एक पेड़ पर अपना आशियाना बना लिया जहां पर उन्हें खाने-पीने और धार्मिक किताबों को पढ़कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं उन्होंने बताया कि वे सीढ़ी के सहारे पेड़ पर चढ़े एवं उन्होंने बहुत पहले ट्री हाउस के बारे में किताबों में पढ़ा था जिसके बाद कोरोना के बढ़ते खतरों को देखकर उनके दिमाग में यह आइडिया आया।