कोरोना के प्रकोप के कारण पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है लोग घरों पर रह रहे है। जिसके बाद एक नए सर्वे के अनुसार देश की 82% आबादी रेडियो एफएम सुन रही है इस रिसर्च में गांव से लेकर शहरों तक के लोगों को शामिल किया गया हैं।

इसके साथ ही दर्शक अनुसंधान एजेंसी (बीआरसी) ने बताया कि दूरदर्शन में रामायण एवं दूरदर्शन भारत में महाभारत सबसे ज्यादा देखने वाला चैनल बन गया है बता दें कि लॉक टाउन के कारण लोगों में मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शन पर रामायण तथा दूरदर्शन भारत पर महाभारत की कार्यक्रमों को प्रसारित किया गया जिसके बाद ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने बताया कि दूरदर्शन कि दर्शकों की संख्या में लगभग 40000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है उनके मुताबिक दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में आए उछाल में सबसे अहम योगदान रामायण व महाभारत का है।