झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षाएं एवं साक्षात्कार को स्थगित किया जाएगा बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है इसके बाद आयोग को एक बार फिर से संशोधित कैलेंडर जारी करना होगा.

गौरतलब है कि 4 व 5 अप्रैल को छठी डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा होने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉक डाउन है उसके अलावा 19 से 21 अप्रैल को होने वाले अकाउंट ऑफिसर की भी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है एवं सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर के नियुक्ति के लिए 26 से 30 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा तथा एबीपी की होने वाली 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है