75000 वोट लाने वाले जीत जाएंगे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का चुनाव

Share The News

झारखंड का सबसे हॉट सीट है जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ कड़ी टक्कर है पूर्व में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सरयू राय की, जहां चुनाव के दिन ही मुख्यमंत्री रघुवर दास कोडरमा की रैली में चले गए वहीं दूसरी ओर सरयू राय हर बूथ का जायजा लेते हुए नजर आए, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के 293 बूथों पर सरयू राय एवं रघुवर दास की अच्छी बूथ मैनेजमेंट दिख रही है वहीं दूसरी और जेवीएम और कांग्रेस ने भी कमर कस कर तैयारी की है लेकिन यहां मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सरयू राय के बीच ही दिख रही है आम लोगों से जब झारखंड तक न्यूज़ संवादाता ने बात किया तो लोगों ने कहा कि यहां इस बार उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। बिरसा नगर क्षेत्र में एक टेंपो में आग लगा देने के बाद माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया लेकिन जल्द ही प्रशासन ने इस मामले को सुलझा दिया बताया जा रहा है कि पूर्व में टेंपो चालक बीजेपी का समर्थक था लेकिन वह अब सरयू राय के लिए प्रचार प्रसार कर रहा था,


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *