66वीं बीपीएससी परीक्षा की अधिसूचना हुई जारी

Share The News

66वीं बीपीएससी की परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू की जाएगी। इसमें कुल 562 पदों पर बहाली निकाली गई है जिसमें विभिन्न पद शामिल है । महिलाओं के लिए 169 पद आरक्षित रखे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर से 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं ।
शैक्षणिक योग्यता– इसके अंतर्गत उम्मीदवार जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किये हुए या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त किए उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पद-
पुलिस अधीक्षक, जिला समादेष्टा , काराअधीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय,  राज्य कर सहायक सहायक आयुक्त, निर्वाचन पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी , गन्ना पदाधिकारी ,बिहार प्रोबेशन सेवा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर  कार्यपालक पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी
उम्र सीमा –
न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष,21 वर्ष 22 वर्ष है।
अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष ,40 वर्ष एवं 42 वर्ष है।
(अलग-अलग पदों के लिए  अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है )
परीक्षा शुल्क-
सामान्य वर्ग- ₹600
राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति -₹150
दिव्यांग- ₹150
बिहार के स्थाई निवासी आरक्षित एवं अनारक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवार – ₹150
अन्य- ₹ 600
चयन प्रक्रिया-
प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे। यह परीक्षा क 2 घंटे की होगी व कुल अंक 150 होंगे।

इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इसके बाद का www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *