63वां हुआ स्थान हासिल करके मिली सफलता- विवेक कुमार चौधरी

Share The News

झारखंड लोक सेवा आयोग जेपीएससी (JPSC) 2025 के घोषित परिणाम में विवेक कुमार चौधरी ने राज्य में 63वां स्थान हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया है। विवेक की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उनके मार्गदर्शक विनय सर और विनय आईएएस अकैडमी के लिए भी एक उपलब्धि है। विवेक ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय वे अपनी निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और सही दिशा में की गई तैयारी को देते हैं। उन्होंने कहा, ” विनय आईएएस अकैडमी में पढ़ाई के दौरान हमें न केवल पाठ्यक्रम की गहन जानकारी दी गई, बल्कि परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक रणनीति और उत्तर लेखन की कला भी सिखाई गई।” विनय सर, जो संस्थान के संस्थापक और प्रमुख मार्गदर्शक हैं, ने विवेक की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि विवेक ने शुरुआत से ही अनुशासन और निरंतरता को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि विनय आईएएस अकैडमी का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी बनाना है। विनय आईएएस अकैडमी, रांची में पिछले कई वर्षों से झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार कर रहा है। यहां की विशेषताओं में छोटे बैच, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, टेस्ट सीरीज, और उत्तर लेखन पर विशेष ध्यान शामिल है, जिसकी वजह से हर साल कई छात्र-छात्राएं जेपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं। विवेक कुमार चौधरी की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *