500 मकान तोड़ने की सूचना से विद्यापति नगर के लोगों में हड़कंप , आज जाएंगे कोर्ट

Share The News

विद्यापति नगर एवं बिरसानगर के मोची बस्ती में करीब 500 से भी अधिक घर तोड़ने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। मकान टूटने की सूचना मिलने के बाद बस्तियों के लोगों ने कई बैठे की।

बता दे कि शनिवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने दोनों बस्तियों का निरीक्षण किया । बस्ती के लोगों ने बताया कि मकान तोड़ने के बारे में उन्हें कोई भी लिखित सूचना नहीं दी गई है ।

टाटा स्टील के अधिकारी ने बस्ती में आकर मकान टूटने से संबंधित बातों की मौखिक जानकारी दी है लोगों का कहना है कि सोमवार को बस्ती के लोग कोर्ट जाकर इस मामले की वास्तविकता के बारे में जानकारी लेंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *