दूरसंचार विभाग ने 4.98 लख करोड़ रुपए मूल्य के 8,526 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम ई-नीलामी करवाने के लिए एजेंसियों से बोलियाँ आमंत्रित की गई है । इसमें स्पेक्टर 5जी की सेवाओं के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

प्रस्ताव के अनुसार इच्छुक कंपनियां अपने बोलियां 13 जनवरी तक दे सकते हैं। इसके लिए वित्तीय बोलियाँ 24 जनवरी को की जाएगी । नीलामी कराने वाली कंपनी का अनुबंध 3 साल का होगा और इसमें आपसी सहमति से 1 साल की विस्तार का भी प्रावधान होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रक्रिया को समझने के लिए कम से कम 1 माह का समय लगेगा उसके बाद नीलामी जून जुलाई 2020 में आयोजित की जा सकती है ।