कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में 30 हजार पदों पर होने वाले शिक्षकों का नियोजन के तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि कोरोना संकट में यह तीसरी बार किया गया है इससे पहले भी अप्रैल और जून में आगे बढ़ा दिया गया था शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में राज्य के सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए अंतिम रूप में चयनित अभ्यर्थियों को अब 22 जुलाई से 25 जुलाई के बीच नियोजन पत्र बांटे जाएंगे।

गौरतलब है कि 10 से 16 जुलाई तक लागू किए जाने की वजह से इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है । बता दे कि 30000 पदों में माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों की नियुक्ति की जानी है जिसमें हाई स्कूल के 11919 शिक्षक एवं प्लस टू में 18101 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।