Nitusingh abtaknews.live
झारखंड कर्मचारी आयोग ने एक नोटिस देकर यह बताया है की झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा 28 जुलाई 2024 को होने वाली थी .इसके लिए पूर्व में फॉर्म भरा गया था. परीक्षा के आयोजन की नई तिथि से संबंधित सूचना जल्द दी जाएगी. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से परीक्षा लगातार रद्द हो रही है. स्टूडेंट को इसका संपूर्ण कारण नहीं बताया गया है लेकिन ऐसा लगता है कि हाल के दिनों मे जिस प्रकार से अलग-अलग परीक्षा का पेपर लीक हुआ है उन लोगों की मिलीभगत भी हो सकती है अथवा कुछ स्टूडेंट यह भी मान रहे हैं कि फिलहाल एजेंसी का भी चयन नहीं किया गया है तो इसकी भी संभावना जताई जा रही है.