20 दमकल ने 7 घंटे में आग पर पाया काबू। दो बैंड पार्टी, फोटो, पेंटिंग और स्टेशनरी दुकान जल्दी हुआ लाखों का नुकसान।

Share The News

साकची जलेबी लाइन में शनिवार की रात करीब 12:00 बजे आग लगने से 9 दुकानें जलकर राख हो गई है टाटा स्टील टाटा मोटर्स और झारखंड सरकार के अग्निशमन की कुल 20 दमकलों की मदद से 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अलाव की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। आग लगने से दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है आप पर काबू पाए जाने के बाद दुकानदार रविवार की सुबह जले सामानों को निकालने में जुट गए सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस भी पहुंची।


हिंदुस्तान आर्ट के सामने अलावा से लगी आग विश्वजीत जेना
भालुबासा निवासी व उत्कल स्टोर के संचालक विश्वजीत जेना ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12:15 बजे आग लगने की सूचना मिली जब तक वह दुकान पहुंचे तब तक दुकान में आग लग चुकी थी करीब 20,00000 रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि शनिवार की रात कचरे से अलाव लगाया गया था। इसी कारण आग दुकान में लग गई और धीरे-धीरे आग की चपेट में 9 दुकानें आ गई।
आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मोहम्मद अली
हिंदुस्तान आर्ट के संचालक व साक्षी मोहम्मद ऑनलाइन निवासी मोहम्मद अली के अनुसार आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है कुछ लोग दुकान के बाहर अलाव जलाने से आग लगने की बात कर रहे हैं लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है शनिवार को दुकान का कुछ कचरा बाहर किया था जिसके बाद रात में दुकान बंद करके घर चला गया था आग लगने से दुकान का सारा सामान जल गया है करीब ₹4,00000 का नुकसान हुआ है।

आगजनी के प्रभावितों ने सरयू से मांगी मदद।

साक्षी शिव मंदिर के पास आग से जली 9 दुकानों के मालिकों ने विधायक सरयू राय से मदद की अपील की है। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा किया दुकानदारों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। दुकानदारों ने बताया कि आज रात 1:00 बजे लगी थी इसमें उनका सब कुछ चल गया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *