2 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय का घेराव करेंगे स्टूडेंट ,यह प्रमुख मांग, 42 दिनों से चल रहा है धरना.

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

रांची में राज भवन के समीप आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी 2023 भर्ती परीक्षा, स्टूडेंट जो पूर्व में जेएसएससी परीक्षा लिखे थे ,अपने रिजल्ट को लेकर पिछले 42 दिनों से राजभवन के समीप धरना दे रहे हैं .धरना पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक चल रहा है लेकिन सरकार का कोई भी ध्यान इस और नहीं गया है .अब स्टूडेंट शांतिपूर्ण तरीके से jssc कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम 2 सितंबर 2024 को बनाएं . स्टूडेंट से बातचीत करने पर पता चला कि उनकी और ध्यान देने वाला कोई भी नहीं है ना ही इस मुद्दे को अन्य लोग उठा रहे हैं .उन्होंने यह कहा कि चुकी इसमें सीमित छात्र है इसलिए कोई भी संगठन इस और ध्यान नहीं दे रहा है .उन्होंने बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से राजभवन के पास धरना दिया है. उसकी धरने की जानकारी सरकार को भी है. राजभवन को जानकारी दी गई है. पिछले 42 दिनों से धरना चल रहा है लेकिन अब जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *