अपराध और अपराधियों पर नजर रखेगी रांची पुलिस 2 सॉफ्टवेयर के जरिए
रांची पुलिस ने अब हर छोटे और बड़े अपराधियों पर नजर रखने के लिए नया सॉफ्टवेयर डेवलप किया है. इस सॉफ्टवेयर से क्राइम स्पॉट और क्रिमिनल की पूरी कुंडली पुलिस को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी.
OCCIS और CPMS नामक दो सॉफ्टवेयर की मदद से रांची पुलिस खुद को डिजिटल बनाने में जुटी है. एक तरफ जहां OCCIS की मदद से किस इलाके में कौन से अपराधी सक्रिय हैं, इस सॉफ्टवेयर की मदद से कितनी अपराध की घटना हुई, इसकी जानकारी के साथ-साथ कौन से वारदात कितने हुए इसकी पूरी जानकारी मिलेगी. मसलन चोरी, डकैती, हत्या जैसी वारदात कब कहां हुई, इसकी पूरी जानकारी महज एक क्लिक पर मिलेगी. सिटी एएपी ने बताया कि कोई वाहन लावारिश स्थिति में बरामद होती है और अगर वह वाहन चोरी की हो तो उसका डिटेल भी महज एक क्लिक में मिल पाएगी.