Vinay singh jharkhand aajtak in
होली के दिन ही जुम्मे की नमाज भी होगी
वर्ष 2025 में 14 मार्च को शुक्रवार को ही मनाई जाएगी इसलिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेश में जुम्मे की नमाज को ले कर 2pm के बाद कर दी गई है हालांकि कुछ नेता ने जुम्मे की नमाज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर ही करने के लिए लगातार बहस चल रहे हैं लेकिन ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष ने भी कहा है कि जुम्मे की नमाज थोड़ा देर से रखा जाए ताकि होली में जो रंग का त्यौहार है वह 2pm बजे तक समाप्त हो जाता है. 14 मार्च को शुक्रवार के दिन ही होली का त्यौहार है और इसी दिन जुम्मे की नमाज है .यहां भी शांति समिति के बैठक की जा रही है और सारे हिंदू और मुसलमान को एक साथ रहने की अपील की जा रही है. भारत में 116 करोड हिंदू है और 22 करोड़ मुसलमान रहते हैं इसलिए आपसी सौहार्द होना बहुत ही जरूरी है .मौलाना साजिद रशीदी अध्यक्ष ऑल इंडिया इमाम संगठन ने भी यही अपील किया है. मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने भी कहा है कि अधिकांश क्षेत्र में जुम्मे की नमाज 2pm के बाद ही पढ़ी जानी चाहिए. अधिकांश मौलाना और मुस्लिम धर्म गुरु ने इस चीज को कहा है की होली के पर्व को देखते हुए 2pm बजे के बाद ही नमाज पढ़नी चाहिए 14 मार्च को.