मणिपुर में 12 साल का बच्चा दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाला है इसका नाम है आइजक ।यह सबसे कम उम्र का युवा छात्र हैं जो 2020 मे दसवीं की परीक्षा में शामिल होगा। आइजक पॉललुंगमुआन, चुराचांदपुर जिले के माउंट ऑलिव स्कूल का छात्र है ।
मणिपुर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव मैरी थॉमस ने बताया की माध्यमिक शिक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए लेकिन आइजक के मामले में उसे छूट दी गई है क्योंकि यह विशेष छात्र है ।मणिपुर के एक अधिकारी ने बताया कि 17 साल 5 महीने के वर्ष होने पर बच्चों का आइक्यू लेबल 141 होता है परंतु 12 साल की उम्र में आइजक का आइक्यू लेवल 141 है । बता दें कि आइजक से उनके आदर्श कौन है यह सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके आदर्श न्यूटन है और उनका मानना है कि मैं न्यूटन से प्रेरणा लेता हूं मैं उनके जैसा हूं हमारा नाम भी एक ही है।