रांची में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए 12 वर्षों से कोई नियमावली नहीं बनाई गई है जिस कारण शिक्षकों को प्रोन्नति के अवसर से वंचित होना पड़ा रहा है। बता दें कि राज्य में अन्य राज्यों से आए लोग पदस्थापित हो रहे हैं एवं झारखंड ऐसा अकेला राज्य है जहां प्रोन्नति नियमावली नहीं बनाई गई है और प्रोन्नति के आस में 1980 बैच के अब तक 60% विश्वविद्यालय शिक्षक रिटायर हो चुके हैं।

प्रोन्नति संबंधी प्रावधान को 2009 में ही समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद विधि विशेषज्ञों ने राज्यपाल की सहमति के बिना प्रोन्नति के प्रावधान को समाप्त करने के संबंध में सवाल उठाया है शिक्षकों की नियुक्ति प्रोन्नति से संबंधित कैरियर एडवांसमेंट स्कीम को 31 दिसंबर 2008 में ही समाप्त कर दिया गया था ।