Shabina jharkhand aajtak news
झारखंड में ऐसे तो परीक्षा समय पर होती नहीं है लेकिन जो स्टूडेंट जेपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर आ सकती है. अच्छी खबर इसलिए भी आ सकती है क्योंकि कई वर्षों से जेपीएससी एवं जेएसएससी की कोई परीक्षा नहीं हुई है जो वैकेंसी निकली भी है वह समय से पहले ही कैंसिल हो गई है. अब स्टूडेंट को यह लग रहा है कि जेपीएससी की वैकेंसी जल्द आ जाती तो अच्छा होता, ऐसे में यह खबर सकून भरी होगी .अगर होली के बाद यानी कि मार्च महीने के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में jpsc 11th की वैकेंसी आ जाती है. अगर khyangte कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देती है. वैकेंसी आने में कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन इसके साथ यह भी देखना होगा कि इसमें उम्र सीमा क्या हो और कितने वर्ष के लोगों को मौका मिलना चाहिए क्योंकि जेपीएससी प्रत्येक वर्ष होती नहीं है और कुछ वर्ष corona के चलते परीक्षा हो ही नहीं पाई थी यही कारण है कि jpsc की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं बहुत ही मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और वे चाहते हैं कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक परीक्षा आयोजित हो और वैकेंसी के उपरांत पारदर्शिता भी बनी रहे हालांकि छठी और सातवीं को लेकर कोर्ट ने कई बार लगाया है लेकिन जेपीसी अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है