अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को हुई शिक्षकों की प्रोन्नति पर लेकर शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 1 सप्ताह में प्रोन्नति देने के लिए शिक्षकों की सूची को जारी की जाए एवं यह भी इसमें चर्चा की गई कि प्राथमिक मध्य विद्यालय के शिक्षकों को सभी ग्रेड में प्रोन्नति देने के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया एवं कहा गया कि जिले में 20 वर्षों से प्रोन्नति का मामला जो लंबित है उसे जल्द से जल्द पूरी की जाए.

बता दें कि इसमें प्रोन्नति के आस लगाए कई शिक्षकों की सेवानिवृत्ति हो गई है . गौरतलब है कि 299 पदों में सिर्फ साथ ही स्थाई कार्यरत प्रधानाध्यापक है इसके अलावा बाकी स्कूलों में अस्थाई प्रधानाध्यापक द्वारा कार्य लिया जा रहा है इस मौके पर सतीश लाल ,सुनील पांडे ,अरुण कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.