रांची हाई कोर्ट में बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची विश्वविद्यालय के वीसी व रजिस्ट्रार पर नाराजगी जताई है.बता दें कि इससे पहले भी जब उनसे नियुक्ति के बारे में पूछा गया था तो बिना किसी शर्त माफी मांगी एवं बताया था कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि पहले रांची विश्वविद्यालय था उस वक्त प्रार्थी कमलेश कुमार को नियुक्त किया गया था।

अब वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि हो गया है तो उन्हें वहां जाना चाहिए था कोर्ट ने नियुक्ति से संबंधित जवाब पूछा था तो रांची विश्वविद्यालय ने कहा था कि नियुक्ति हो गई है एवं कोर्ट के सामने गलत ब्यौरा दिया था जिस कारण बुधवार को सुनवाई में रजिस्ट्रार व वीसी को फटकार लगाई गई एवं उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह सही जानकारी कोर्ट के सामने रखें।