स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर बहाली

Share The News

412 पदों के लिए होगी सीधी नियुक्ति, स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर बहाली
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पूर्वी
सिंहभूम जिले में जल्द ही कर्मचारियों की बहाली होने वाली है। इसके लिए अभियान निदेशक ने सिविल सर्जन डॉ. एके लाल को पत्र लिखकर रिक्त पदों पर दो माह के अंदर बहाली करने का निर्देश दिया है और इसकी रिपोर्ट तलब की है।
इसके लिए भारत सरकार से प्राप्त वित्तीय वर्ष 2021-22 के आओपी में स्वीकृति अनुसार पदों की सूची कुल स्वीकृत बल तथा रिक्तियों की संख्या पत्र के साथ दी गयी है। इसमें आग्रह किया गया है कि स्वीकृत बल के विरूद्ध जिला में एनएचएम अंतर्गत कार्यरत बल की गणना करते हुए वास्तविक रिक्ति के अनुसार नियुक्ति के लिए आवश्यक प्रक्रिया जैसे रोस्टर क्लीयरेंस आदि का काम पूरा किया जाए। उसके साथ ही सूचना जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के अंदर पूरी करने की दिशा में कार्रवाई करते हुए नियुक्ति से संबंधित पदवार सूचना मुख्यालय को दिया जाएगा। एनएचएम पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 705 पद स्वीकृत है। इसमें 293 कार्यरत पद हैं। जबकि 412 रिक्तयां है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *