स्पाइडर मैन बनने के चक्कर में तीन भाइयों ने जहरीली मकड़ी से खुद को कटवाया

Share The News

दक्षिण अमेरिका के बोलीविया राज्य के रहने वाले 8,10 और 12 वर्ष के तीन भाइयों को सुपर हीरो बेहद पसंद थे जिसे देखकर वह भी स्पाइडर मैन बनना चाहते थे एवं इन तीन भाइयों ने सुपर स्पाइडर मैन बनने के लिए खुद को ब्लैकविडो नाम की मकडी से कटवा लिया जैसा कि उन्होंने स्पाइडर मैन फिल्म में देखा था कि ब्लैकविडो नाम की मकड़ी काटने के बाद वह हीरो स्पाइडर-मैन बन जाता है।


जिसके बाद उन तीनों भाइयों के शरीर में जहर फैल गया है और अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं । यह घटना के सामने आते ही देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव वर्जिलियो पितरों ने सभी माता-पिता को अपने बच्चों पर ध्यान रखने के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है । बता दे कि ब्लैक विडो मकड़ी जहरीली होती है इसके काटने से बदन दर्द, पेट दर्द, बेहोश होने जैसे लक्षण नजर आते हैं एवं यह मकड़ी दक्षिणी यूरोप ,ऑस्ट्रेलिया ,अमेरिका अफ्रीका में सर्वाधिक पाई जाती है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *