स्टूडेंट का ट्विटर अभियान, सरकार का आपके द्वार अभियान

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड में आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण 1 नवंबर से शुरू हो गया है. इस में कुल मिलाकर लगभग 180 शिविर लगाई जाएगी .वहीं दूसरी और स्टूडेंट्स ने भी आज से ट्विटर अभियान कैसे सफल हो इसके लिए योजना बनानी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि आगामी 5 नवंबर से ट्विटर पर 10:00 बजे सुबह से एक डिजिटल अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें सभी निकलने वाले वैकेंसी में कम से कम 5 से लेकर 7 वर्ष तक की छूट की मांग की गई है. वहीं दूसरी ओर आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है. 2 नवंबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अलग-अलग जिले में इसके लिए निकलेंगे और वे साहिबगंज सहित दूसरे जिले में जाएंगे. पूर्व में पहले चरण में लगभग 2100000 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था. इससे पता चलता है कि झारखंड में बेरोजगारी कितनी चरम पर पहुंच चुकी है. 12 अक्टूबर को पहला चरण का शुरुआत गिरिडीह जिला से हुआ था. वहीं दूसरी ओर झारखंड यूथ एसोसिएशन के राजेश ओझा रांची एवं जमशेदपुर के विनय आईएएस अकैडमी, रांची से स्मृति ऐश्वर्या, रांची से उड़ान आईएएस अकैडमी, धनबाद से कुणाल प्रताप सिंह ,बोकारो से गुलाम हुसैन ,रांची से देवेंद्रनाथ महतो, रांची से रमेश लाल लाडले खान,सुरेंद्र प्रजापति, विशाल सिंह, धनबाद से विकास कुमार ,विशाल सिंह, रामगढ़ से रोशन कुमार, दिल्ली से आर के पांडे सहित अन्य संगठन, संस्थान एवं छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई है. छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि ने झारखंड अब तक न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि जब प्रत्येक वर्ष वैकेंसी ही नहीं निकाली जा रही है तो कम से कम उम्र सीमा में छूट तो उनका अधिकार है .सरकार को भी इसे देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि झारखंड में विगत कई वर्षों से सारी नियुक्ति रुकी हुई है .वहीं दूसरी और छात्रों के प्रतिनिधि राजेश ओझा ने कहा कि शीघ्र ही सरकार को स्थानीय नीति भी प्रकाशित कर देनी चाहिए. जिससे नौकरी देने में किसी प्रकार की अड़चन नहीं रहे.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *