झारखंड की प्रतिष्ठित परीक्षा JPSC 2025 में सोनल कुमार सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर 47वीं रैंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गुरुजनों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो दिन-रात अपनी मेहनत को सफलता में बदलने का सपना देखते हैं।सोनल का यह कहना है कि “अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।”