सीबीएसई 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है बता दें कि 2020 सत्र से सीबीएसई के रिजल्ट में 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में कंपार्टमेंट व फेल शब्द नहीं दिखेगा बल्कि उसके जगह कुछ और शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा इसके लिए सभी प्राचार्य को चार शब्द भेजने होंगे जिसमें से जिस शब्द के अधिक सलाह दी जाएगी उसे ही लागू किया जाएगा ।

सीबीएससी एेसा इसलिए कर रही है ताकि विद्यार्थियों में इन शब्दों से जो नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं उसे रोका जा सके। बता दें कि सीबीएससी उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण दोनों विद्यार्थियों को रिजल्ट देता है परंतु जो एक विषय या दो विषय में फेल हो जाते हैं उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होना पड़ता है परंतु 2020 के सत्र से इसे खत्म कर दिया जाएगा जिससे छात्रों में उत्साह बना रहे उनमे हीन भावना ना आ पाए इसके साथ ही स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षा के रिजल्ट में भी यह लागू किया जाएगा ।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि असफलता के कारण जो बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं वह गलत कदम उठा लेते हैं उसको कम करने के लिए रिजल्ट में बदलाव की मांग की गई है। बता दें कि सीबीएसई के प्राचार्य डॉ मनोहर लाल ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है उन्होंने यह भी कहा कि कंपार्टमेंटल की जगह सप्लीमेंट्री जैसे शब्द लिखे जा सकते हैं।