सीडीपीओ रिजल्ट में क्या है

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड लोक सेवा आयोग ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह परीक्षा 10 जून को अलग-अलग केंद्र में लिया गया था .मुख्य परीक्षा में हिंदी 100 अंक का होगा. हिंदी का अंक क्वालीफाइंग होगा एवं इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य होगा. इसका नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा .वही सामान्य अध्ययन का दो पत्र होगा जो प्रत्येक पत्र 100 एवं 100 अंक का होगा .इसके अलावा वैकल्पिक विषय भी रहेगा जिसमें गृह विज्ञान अथवा मनोविज्ञान अथवा समाजशास्त्र अथवा श्रम एवं समाज कल्याण विषय में से कोई एक विषय का चयन करना पड़ेगा. जिसमें वैकल्पिक विषय जो लिया जाएगा उसके ही दो पत्र होंगे. प्रत्येक पत्र 200 एवं 200 अंक का होगा .अभ्यर्थी द्वारा लिखित मुख्य परीक्षा हेतु वैकल्पिक विषय का चयन जो किया गया है, वह रिजल्ट के बाद नहीं बदला जाएगा. रिजल्ट जारी करते हुए जेपीएससी ने कहा है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के द्वारा ही परीक्षा लिया जाएगा. कैटिगरी के अनुसार जो रिजल्ट आया है उसमें unreserved रिजल्ट के लिए 133, bc1 के लिए 133,एसी के लिए 132 ,एसटी के लिए 122, ईडब्ल्यूएस के लिए 133 ,फीमेल के लिए 123, जो स्पोर्ट्स कोटा में उसके लिए 80 ,जो ब्लाइंड कोटा में है उसके लिए 107, जो मुख बधिर श्रेणी के श्रेणी में 108 और लोकोमोटिव के लिए 121 रखा गया है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *