सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा सीटेट की रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है बता दें कि यह परीक्षा देशभर के 112 केंद्रों में 20 भाषाओं में 5 जुलाई को होगी एवं इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसमें बीएड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए जनरल व ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों से पेपर वन के लिए ₹1000 एवं पेपर टू के लिए ₹1200 फीस रखी गई है एवं एससी- एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पेपर वन के लिए ₹500 व दोनों पेपर के लिए ₹600 शुल्क रखी गई है ।

बता दें कि 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा ढाई घंटे की होगी जिसमें पेपर वन की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर टू की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी एवं इस वर्ष की दूसरी सीटेट की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी गौरतलब है कि परीक्षा में शामिल होने व सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र शिक्षक भर्ती के लिए 7 वर्ष तक वैलिड होगी