केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट )का पेपर परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया इस मामले में एसटीएफ के दो परीक्षार्थियों को कानपुर के चकेरी से गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्हें परिषद प्रयागराज की बीटीसी संघ के नेता आलोक सेंगर ने उपलब्ध कराया था जिसमें उसका एक साथी प्रिंस भी शामिल है।.

इंस्पेक्टर घनश्याम यादव मैं बताया कि धीरज व चंद्रपाल भी परीक्षा में शामिल हुए थे धीरज का सुपर इंटरनेशनल स्कूल उन्नाव व चंद्रपाल एयर फोर्स स्कूल चकेरी में सेंटर था।

आलोक ने दोनों को जो पर्चा उपलब्ध कराया था वही परीक्षा में आया था। एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक गिरोह का जाल पूरे प्रदेश में भर में फैला हुआ है एवं प्रयागराज निवासी मुख्य सरगना और उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्रोत :- अमर उजाला