शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए छात्रों की गुणवत्ता पूर्व शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा और साथ ही राज्य की पांचों प्रमंडलों में सीबीएससी के सरकारी स्कूलों में अगले साल (नए साल) से पढ़ाई शुरू करने का निर्देश भी दिया है।
सीएम ने निजी स्कूलों जैसी सुविधा में भी निश्चित करने का निर्देश दिया है।सीएम ने शिक्षा सचिव राहुल शर्मा को निर्देशों को सुनिश्चित करने का जिम्मा भी दिया है साथ ही समय-समय पर कार्य प्रकृति की जानकारी भी देंगे।
राज्य के सभी प्रमंडल में सीबीएससी के 11 सरकारी स्कूलों को नए साल से खोलने का निर्णय लिया है 2021 2022 के नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई को मान्यता दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए जेल में बंद कैदियों द्वारा बनाए गए कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी और नई पुस्तक छपाई जाएगी इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
बच्चों में वितरित की गई कॉपियों की जांच भी होगी कि सही रूप से सभी छात्रों को कॉपी मिल पाई है या नहीं। आधारभूत रचनाओं का निर्माण भी युद्धस्तर पर होगा, और प्राइमरी से लेकर माध्यमिक तक की पढ़ाई का स्तर तय करने को कहा गया है।