सिर्फ संविधान पढ़कर की शादी. शपथ लेकर हो गए दूसरे के.

Share The News

अनोखी शादी
सिर्फ संविधान पढ़कर की शादी. शपथ लेकर हो गए दूसरे के. ना बैंड बजा ना बाराती.
Nitusingh abtaknews.live
खगड़िया सिविल कोर्ट में जज जो हाजीपुर के रहने वाले हैं आदित्य प्रकाश और पटना सिविल कोर्ट में जज आयुषी कुमारी ने बिना दहेज और बिना परंपरा का शादी किया. इन्होंने संविधान की शपथ लेकर विवाह किया .यह एकदम से नया अंदाज था .शादी दिन में हुई और सिर्फ 30 मिनट में संपन्न हो गई. इस शादी में ना तो सिंदूरदान हुआ, ना कन्यादान, ना ही अग्नि के सात फेरे लिए, ना बाराती ,ना बैंड बाजा. संविधान की शपथ ही महत्वपूर्ण थी. संविधान की शपथ के बाद दूल्हे ने कहा कि मैं पत्नी को अधिकार देता हूं कि वह अब सिंदूर का इस्तेमाल अपने सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करेगी. इसके बाद दुल्हन ने भी शपथ पत्र पढ़ा. फिर दोनों एक साथ शपथ पत्र पढ़े और एक दूसरे को जय माला पहना कर शादी कर लिया. इस विवाह में दोनों और से लगभग एक 100 लोग शामिल हुए


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *