vinay singh jharkhandaajtak.in
सिंधु घाटी सभ्यता के डांसिंग गर्ल को लेकर चर्चा क्यों है?
एनसीईआरटी ने 9वीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तक में डांसिंग गर्ल के नाम से प्रसिद्ध मोहनजोदड़ो की कांस्य प्रतिमा के धड़ को ढका हुआ दिखाए जाने को लेकर हुई आलोचना के बाद मूल प्रतिमा की तस्वीर प्रकाशित करने का फैसला लिया है। संशोधित तस्वीर एनसीईआरटी की 9वीं कक्षा की कला शिक्षा की नई पुस्तक मधुरिमा के पहले अध्याय कला का इतिहास में प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में प्रकाशित इस फोटो में प्रतिमा की हिस्सा मूल प्रतिमा की तस्वीर की तुलना में बदला हुआ दिखाई देता है। प्रतिमा ऊपरी हिस्से पर छायांकन किया गया है, जिससे उसके शरीर के हिस्से साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं जो मूल मूर्ति में नजर आ रहे हैं। मोहनजोदड़ो से प्राप्त dancing girl सिंधु घाटी से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक वस्तुओं में एक मानी जाती है। अब इसकी मूल फोटो को ही एनसीईआरटी की किताब में छापा जाएगा।