सामाजिक संस्था सामाजिक न्याय मोर्चा द्वारा जमशेदपुर टेल्को खड़ंगा झाड़ में सरोज सिंह को आर्थिक मदद दी गई एवं राशन का पैकेट भी दिया गया ।सामाजिक न्याय मोर्चा के सदस्यों द्वारा मानवता को देखते हुए इस कार्य को किया गया ,गौरतलब है कि पिछले दिनों की अखबारों में यह न्यूज़ आया था कि भूख से लाचार है .
telco का सरोज सिंह सामाजिक न्याय मोर्चा की परशुराम सिंह बागी, मंजू सिंह, रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आर्थिक योगदान देकर परिवार की मदद की। जमशेदपुर एवं कोल्हान में सामाजिक न्याय मोर्चा लॉक डाउन के समय अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को जरूरत के सामान मुहैया करा रहा है साथ ही साथ कई क्षेत्र में सैनिटाइजर का भी छिड़काव करवाया गया है। सामाजिक न्याय मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखेंगे