संयुक्त सहायक अभियंता नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में संशोधन

Share The News

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा विभिन्न विभागो में संयुक्त सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा की प्रारंभिक तिथि में संशोधन किया गया है। बता दें कि पूर्व में यह परीक्षा 12 जनवरी 2020 को होनी थी जिसे संशोधित करके 19 जनवरी 2020 कर दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी संभावित तिथि के अनुसार मुख्य परीक्षा 1 मार्च व 2 मार्च को और साक्षात्कार 20 अप्रैल से 5 मई 2020 तक निर्धारित की गई है ।

राज्य में पथ निर्माण विभाग में 228 ,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 26 सिविल इंजीनियर ,जल संसाधन विभाग में 24 ,पेयजल व स्वच्छता विभाग में 11 मैकेनिकल इंजीनियर एवं जल संसाधन विभाग में 288 पद पर नियुक्ति की जानी है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *