राज्य सभा सदस्य महेश पोद्दार ने शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया टुडे की हालिया रिपोर्ट में यह प्रकाशित किया गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड अव्वल है । झारखंड पहले गवर्नेंस के मामले में 15वें नंबर पर आता था परंतु अब 10वें नंबर पर आ गया है पोद्दार ने बताया कि 2014 से पहले विकास कार्य बाधित होते रहे थे ।उन्होंने यह भी बताया कि वेलफेयर स्कीम में भी झारखंड का परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है।