शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि लोगों के सहयोग से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाएंगे एवं उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, सरकारी स्कूलों को निजी स्कूल से भी बेहतर बनाया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिससे निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाई जा सके। इस समारोह में गंगा प्रसाद यादव, भुवनेश्वर महतो, नंदलाल महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।