Bhavna Kumari abtaknews.live
झारखंड में नियम बन तो जाते हैं लेकिन इसके क्रियान्वयन में काफी दिक्कत होती है. अभी हाल में ही 1932 के आधार पर एक नियम लाया गया है कि जिससे स्थानीय नीति परिभाषित की जाएगी. अभी इसे नियम बनने में काफी समय लगेगा लेकिन झारखंड सरकार के वर्तमान शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा है कि जो वैकेंसी आएगी वह 1932 के आधार पर होगी. ऐसे में सवाल यह उठता है कि अभी केंद्र सरकार इस पर निर्णय लेगी फिर अनुसूची 9 में इससे रखा जाएगा .राष्ट्रपति का साइन होगा. क्या इसके पहले इस प्रकार के बयान दे देने से नियुक्ति हो पाएगी? सवाल यह भी उठता है कि क्या सरकार जानबूझकर नियुक्ति को लटका कर रखना चाहती है ?इस संबंध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के राजेश ओझा रमेश लाल पूजा कुमारी भारती कुमारी, शफी इमाम ,गुलाम हुसैन एवं अन्य ने कहा है कि वे जल्द ही इसे लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंग.