झारखंड राज्य में एजुकेशनल सर्विसेज नाम की दिल्ली की एक संस्था है जो ग्रामीण इलाकों के लोगों को शिक्षक नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी कर रही है इसमें वे लोग नर्सरी, प्राइमरी व कंप्यूटर टीचर की बहाली के लिए आवेदन मांगे हैं जिसमें उन्होंने सैलरी 6500 से ₹10500 प्रति माह रखी है ।

इसके साथ ही साथ उन्होंने ओबीसी ,एससी ,एसटी कैंडिडेट से ₹525 डीडी एवं सामान्य कोटि के लोगों से ₹655 की डीडी के साथ आवेदन मांगा है जिस पर ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर होना आवश्यक है आवेदन के लिए उन्होंने एजुकेशनल सर्विसेज ,बी 1442 ,शास्त्री नगर नई दिल्ली का पता दिया है एवं फोन नंबर 75358 9707 दिया है नंबर पर कॉल करने से यह नंबर बंद बता रहा है।