शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन आज से….

Share The News

बिहार में प्रारंभिक स्कूलों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी से नाराज शिक्षक अभ्यर्थी 29 नवंबर से पटना में आंदोलन करेंगे. अभ्यर्थियों का आरोप है कि वर्ष 2019 से चल रही बहाली प्रक्रिया को सरकार जानबूझकर नहीं करवाना चाह रही है .अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ! जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद नियोजन इकाइयों में दूसरी काउंसलिंग करवाई गई है! 38000 चयनित अभ्यर्थियों का चयन भी हुआ हालांकि उन अभ्यर्थियों को अभी तक नियोजन पत्र नहीं मिले इसके बाद पंचायत चुनाव की वजह से काम शुरू पर रोक लगा दी गई फिलहाल काउंसलिंग से वंचित अभ्यर्थी सरकार के रवैए से नाराज हैं जबकि चयनित 38000 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग  सरकार से कर रहे हैं हालांकि इस मामले में शिक्षा विभाग साफ हो चुका है कि जब तक काउंसलिंग पूरी तरह नहीं कराई जाती है तब तक नियोजन पत्र नहीं बांटे जाएंगे वहीं तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए एक बार फिर शेड्यूल निकाली जा रही है प्रारंभिक शिक्षक अभ्यर्थियों के संगठन हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ना केवल इन बेरोजगार युवाओं की परिवार के लिए बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था और उज्जवल भविष्य के लिए सभी सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दे जानकारी के मुताबिक ‘युवा हल्ला बोल ‘ ने पहले दिन से ही शिक्षक भर्ती के मुद्दे को प्रदेश नहीं बल्कि देशभर में पूरी ताकत के साथ उठाया है! 


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *