शिक्षकों को जन वितरण प्रणाली में राशन बांटने व राशन कार्ड के सत्यापन में लगाए जाने के कारण शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर युवाओं को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने शिक्षकों से गैर-शिक्षित कार्य करवाने का विरोध किया है। बता दे कि इसमें संघ शिक्षक संघ द्वारा विरोध जताई गई थी एवं पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को इसके विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर यह कार्य करवाने से शिक्षकों को मना करने की बात कही थी और कहा था कि यह शिक्षकों को गैर- शिक्षित कार्यों में लगाने से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित होता है बावजूद इसके शिक्षकों को राशन वितरण तथा राशन कार्ड के सत्यापन के कार्य में लगाया गया है। इस पर रामेश्वर उरांव ने कहा उन्होंने अब तक पत्र नहीं देखा है।