शनिवार को पूरे राज्य में वनरक्षीयों के विभागीय परीक्षा में सभी वन रक्षीयों ने बहिष्कार किया। गौरतलब है कि उन्नीस सौ वनरक्षी इसमें शामिल होने वाले थे परंतु पलामू ,गढ़वा एवं देवघर को छोड़कर सभी राज्यों के वन रक्षियों ने इसका बहिष्कार किया बता दें कि पलामू में 189,गढ़वा में 42,देवघर में 27 हजारीबाग एवं रांची में 1-1 वन रक्षी परीक्षा में शामिल हुए ।

अवर वन सेवा संघ के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद एवं महामंत्री श्री नारायण सिंह ने बताया कि विभागीय परीक्षा हिंदी टिप्पण प्रारूप परीक्षा एवं जनजातीय परीक्षा के बाद सेवा संपुष्टि एवं वेतन वृद्धि संबंधित नियमावली में संशोधन किया जाए एवं उन्होंने 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल में राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन की अपील की है।