विश्व पर्यावरण दिवस पर कई प्रतियोगिताएं होगी आयोजित

Share The News

vinay singh jharkhandaajtak.in


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास संस्थान, चाईबासा द्वारा 05 जून 2026 को एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है—
ग्रुप-A (कक्षा 6 से 8)
विषय – Plant Trees, Save Life (पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ)
ग्रुप-B (कक्षा 9 एवं 10)
विषय – Beat Plastic Pollution (प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भारत)
ग्रुप-C (कक्षा 11 एवं 12)
विषय – Climate Change & Save Environment (जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण)
प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह के विजेता को ₹500/- का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम 05 जून 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक परमाणु इंस्टीट्यूट, सुधा डेयरी, आदित्यपुर–गम्हरिया रोड में आयोजित होगा।
संस्थान के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया है।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ।8987679835 एवं 9153530389 पर संपर्क किया जा सकता है।
(कार्यक्रम समन्वयक मंजुरी हांसदा)

साचिव
मानव संसाधन विकास संस्थान,
आयोजक – विश्व पर्यावरण दिवस चित्रांकन प्रतियोगिता 2026


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *