विधायक सरयू राय 28 जनवरी को मोरहाबादी स्थित शहीद भवन में शिक्षकों को करेंगे संबोधित

Share The News

विश्वविद्यालय के बहुत से सेवानिवृत्त शिक्षक को अब तक उनका ग्रेजुएटी, लीव एनकैशमेंट आदि नहीं दिया गया है। बता दे कि इसमें प्रति शिक्षक 15 से 20 लाख का बकाया है इसके संदर्भ में सोमवार को सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ की बैठक हुई जिसमें उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षक की समस्याओं पर कोई भी ध्यान नहीं दिया अब उन्होंने हेमंत सरकार से उम्मीद लगाए हैं कि यह सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

बता दे कि सरकार के पास बकाया राशि होने के कारण कई शिक्षक इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं इस संघ के अध्यक्ष डॉ चौबे ने बताया कि 28 जनवरी को विधायक सरयू राय मोरहाबादी स्थित शहीद भवन में शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इस बैठक में डॉ युगल प्रसाद, डॉ अमल चौधरी, डॉ केएन त्रिपाठी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *