वित्तीय वर्ष 2020-21- झारखंड के घरेलू बिजली दर में वृद्धि

Share The News

झारखंड में वित्तीय वर्ष 2020- 21 में घरेलू बिजली पर प्रति यूनिट ₹1.25 बढ़ाए जाने की बात की जा रही है गौरतलब है कि सरकार बनने से पहले झामुमो सरकार ने यह घोषणा की थी कि 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी परंतु यह सरकार पर निर्भर करती है कि वह क्या निर्णय लेगी।

बता दें कि झारखंड बिजली वितरण निगम ने 2020 के लिए टैरिफ पिटिशन आयोग के पास भेजा है परंतु अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है। साथ ही साथ घरेलू बिजली के फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने की बात कही जा रही है जिसमें फिक्स्ड चार्ज ₹150 से बढ़ाकर के ₹300 की जाएगी एवं कमर्शियल उपभोक्ता के लिए फिक्स्ड चार्ज ₹40 से बढ़कर 150 रुपए की जाएगी। बता दे कि यह नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाएगा हालांकि इस मामले में किसानों को थोड़ी राहत दी गई है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *