विजया गार्डन वुमेन मस्ती ग्रुप का सावन मिलन समारोह sakchi जीवा होटल में हुआ संपन्न.

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

जमशेदपुर baridih स्थित विजया गार्डन का वुमेन मस्ती ग्रुप का सावन मिलन प्रोग्राम होटल जीवा में संपन्न हुआ .इस वर्ष सावन प्रोग्राम के लिए एक नया थीम बनाया गया था जिसका नाम था फूलों का श्रृंगार .जिसमें फूलों की रानी को चुना गया .फूलों की रानी को चुनते हुए कार्यक्रम में सुनीता युगल को इसका पुरस्कार दिया गया है .इसी प्रकार से अलग-अलग कैटेगरी में खेल का आयोजन हुआ .जिसमें विजेता के तौर पर प्रथम स्थान -किरण मिश्रा, आशा जी, द्वितीय स्थान पर रीता सिंह, रीना धार, तृतीय स्थान पर गुड़िया सिंह और मोना युगल को चुना गया .इसी प्रकार से बम ब्लास्ट गेम की विजेता अस्मिता सुमन ,शैल कुमार राय और सोना सिंह शामिल हुई .ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्य मीना सिंह, रिंकू राय, मंजू सिंह ,सुजाता सिंह ,आशा दुबे, पूनम शर्मा ने यह बताया कि प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन किया जाएगा एवं नए-नए खेल को इसमें शामिल किया जाएगा. सभी महिलाओं ने अलग-अलग डिजाइन में मेहंदी अपने हाथ पर लगाकर कार्यक्रम में शिरकत किया.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *