विजया गार्डन में अब कुत्तों के आतंक से लोग परेशान ,हाल ही में चोरी की घटना से लोग हुए हैं परेशान.

Share The News

Mahesh kumar Jharkhand aaj tak news

हाउसिंग सोसायटी विजया गार्डन में सड़क के किनारे झुंड बनाकर जो कुत्ते जमा रहते हैं, उन्होंने कई लोगों को काट लिया है. पिछले महीने में तकरीबन 5 से 10 लोगों को कुत्ते ने पैर में काट लिया .इसके बाद परिवार को कई प्रकार की कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है .प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बहुत सारे लोग कुत्ते को खाने के रूप में बासी रोटी और बिस्किट एक स्थान पर फेंक कर देते हैं ,जिसके चलते कुत्ते अक्सर एक स्थान पर ही बैठ जाते हैं और जैसे ही वह किसी भी कॉलोनी वासी को देखते हैं तो उसके बाद उन पर टूट पड़ते हैं. 1 दिसंबर के सुबह में एक महिला को कुत्ते ने बुरी तरीका से काटकर घायल कर दिया इसके पूर्व में डुप्लेक्स और बेंगलु के लाइन में कुत्ते कई लोगों को काट चुका है. इसक अलावा लावा अलग-अलग फ्लैट के सामने भी कुत्ते जमाबड़े के रूप में बैठे रहते हैं इसके बाद वे लोगों को काट लेते हैं .फिलहाल इसकी शिकायत किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन लोग आतंकित है और वह इसे बेहतर करने के लिए JNAC से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि कॉलोनी में रह रहे लावारिस कुत्तों को पकड़कर जीएनएससी की टीम ले जाए. विगत दो-तीन साल पहले जे एनएससी की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके लावारिस कुत्तों को पकड़ी थी लेकिन अब कुछ दिनों से यह टीम नहीं आ रही है इसलिए विजया गार्डन के कॉलोनी वासियों ने मिलकर JNAC से एक कंप्लेंट किया है जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कुत्तों की धड़ पकड़ जारी की जाएगी. इस संबंध में विजया सेंट्रल बारीडीह के मुकेश कुमार ,कौशल कुमार सिंह ,विनय सिंह, नवीन कुमार वर्मा, बीके प्रसाद ,ए के लाल, राजेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह ,अटल रॉय, मनोज कुमार, दिनेश दत्ता, श्याम सुंदर पांडे ने बैठक करके निर्णय लिया कि इस क्षेत्र से लावारिस कुत्तों को हटाने के लिए एक पहल किया जाएगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *