Nitusingh abtaknews.live
ब्रह्मऋषि समाज विजया गार्डन में आगामी 17 मार्च 2024 को होली मिलन समारोह आयोजित करेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के परशुराम सिंह ,रामकृपाल तिवारी, कौशल सिंह एवं विनय सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है एवं आगे भी ब्रह्मऋषि समाज द्वारा मनाई जाएगी. गौरतलब है कि पूर्व में ब्रह्मऋषि समाज का पिकनिक आयोजित किया गया था ,जिसमें ही यह विचार रखा गया था कि समाज के लोगों को एक साथ एक होली मिलन समारोह भी करना चाहिए. इस संबंध में प्रोफेसर आरपी सिंह के प्रस्ताव को सभी लोगों ने सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया और अब होली मिलन की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है. इसके लिए 17 मार्च 2024 की तिथि निर्धारित की गई है. जिसमें ब्रह्मऋषि समाज के अध्यक्ष ने कहा है कि अधिक से अधिक परिवार के लोग इसमें सम्मिलित होंगे जिससे समाज संगठित दिखे एवं समाज के लोग एक दूसरे को समझ पाए .होली मिलन समारोह में रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है. इस बार यह आयोजन कॉलोनी के अंदर ही किया जाएगा, इसके लिए स्थान निर्धारित हो गया है.