रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय बनीं JPSC में 70वीं रैंक की डिप्टी कलेक्टर**

Share The News

रामगढ़ की निवासी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (11वीं से 13वीं) में 70वीं रैंक प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने पहले ही प्रयास में हासिल की, जो उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का परिचायक है। हजारीबाग में रहकर सेल्फ-स्टडी के माध्यम से उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से स्वजनों सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गर्व का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही स्वजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और दूर-दराज के लोगों द्वारा फोन व सामाजिक माध्यमों से बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *