राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सिलेबस में 30 से 40% तक कटौती किया जाएगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसके लिए 13 सदस्य कमेटी गठित की गई है जो इस पर कार्य कर रही है। अगर विद्यालय सितंबर तक बंद रहता है तो 40% तक की कटौती की जाएगी ।

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण सभी स्कूल 17 मार्च से बंद है जिस कारण पूरे पाठ्यक्रम को साल में 10 माह में बांटकर प्रतिमाह 10 फीसदी के हिसाब से इस में कटौती की जाएगी।