राज्य में 2400000 बच्चों को मिड डे मील की राशि प्रदान की जाएगी बता दें अब सूखा प्रभावित 18 जिलों में छात्र-छात्राओं के मिड डे मील की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाए। पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र छात्राओं को ₹4.48 की दर से ₹112 एवं छठी से आठवीं तक के बच्चों को ₹6.71 की दर से ₹168 उनके बैंक अकाउंट में दिया जाएगा।

इससे पहले प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को चावल दिए जाते थे। इसके साथ ही रसोईया का भी बकाया मानदेय सरकार द्वारा को जारी कर दिया गया है।