झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) 2025 की परीक्षा परिणाम में राजेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के दम पर ऑल इंडिया रैंक-20 हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजेश कुमार की यह सफलता केवल उनके परिवार और गुरुजनों के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि पूरे राज्य के उन छात्रों के लिए भी प्रेरणा है जो बड़े सपने लेकर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ यह दिखा दिया कि परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, अगर मन में दृढ़ निश्चय हो तो सफलता निश्चित है।
“राजेश कुमार की उपलब्धि हर उस विद्यार्थी के लिए संदेश है जो कभी हार मानने की सोचता है। सफलता रातों-रात नहीं मिलती, यह दिन-रात की तपस्या और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यदि वे कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं। बस विश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।”